शनिवार, 26 अप्रैल 2025

Bhartiyon Sai Pahalgam kai Ek Shahid ki Apeel

भारतीयों से पहलगाम के शहीदों की अपिल

मैं पहलगाम का एक शहीद पर्यटक बोल रहा हूं मैरे देश वासियों मैं किस नफ़रत या साजिश षड्यंत्र की भेंट चढ़ गया मुझे नहीं पता लेकिन जो भी हुआ बहुत दुखदाई ओर पीड़ा से भरा है 


देश वासियों मुझ से एक वादा करो मैरे इस दुनिया से चले जाने के बाद मैरे परिवार वालो का ख्याल रखना मैरा परीवार पुरा हिंदूस्तान है उस के लोग हैं 

यहां किसी से धर्म के नाम पर जाती पंत वेश भुशा भाषा के नाम पर भेद-भाव मत करना


मैंने जो खोया है अब मैं आप को क्या ही बताऊं 

मैं यह चाहता हूं की इस दूख तकलीफ पीड़ा से कोई ओर ना ग़ुज़रे किसी ओर परिवार को यह दुःख ना पहुंचे 


पहलगाम में बहुत सारे पर्यटक अपने परीवार  दोस्तो के साथ खुशियां मानाने आए थें 

लेकिन यह दुखदाई हादसा हो गाया लेकिन मैं उन कश्मिरीयों का बहुत ऐहसान मंद हूं जिन्होंने मेरे परिवार वालो की जान बचाई उनका ख्याल रखा उन्हें सही सलामत उनके घर पहुंचाया सिर्फ मैरे ही परिवार वालो के साथ ऐसा नहीं किया बल्कि वहा हादसे के वक्त 2000 पर्यटक मोजूद थे कश्मिरीयो ने अपनी जान की परवाह किए बग़ैर 2000 पर्यटकों की जान बचाई 

वहीं दुसरी तरफ भारत के अन्य राज्यों में कश्मिरीयो के खिलाफ नफ़रत का माहोल बनाया जा रहा है उन्हें बुरा भला कहा जा रहा है उन्हें इस घटना का भागीदार समझा जा रहा है जब की इस घटना से कश्मिरीयो का कोई लेना-देना नहीं है

वह तो दुःख तकलीफ में हमारे साथ खड़े थे हमारे हमदर्द थे 


आप लोगो को एक कश्मीरी मुस्लिम भाई का वाकिया सुनाता हूं जिस का नाम सय्यद आदिल हुसैन है वह पर्यटकों के लिए फरिशता बन कर सामने आया वह पर्यटकों को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बग़ैर देहशतगर्दों से जा भीड़ा उनका मुकाबला किया ओर पर्यटकों को बचाने में अपनी जान कुर्बान कर दी पर्यटकों के लिए शहीद हो गया लेकिन भारतीयो ने शायद उसकी इस कुर्बानी को नज़र अंदाज़ कर दिया ओर पुरे कश्मिरीयो को मुजरीमो देहशदगर्दो से जोड दिया जो ग़लत है ऐसा नहीं करना चाहिए 


एक मिसाल ओर है एक मुस्लिम कश्मीरी भाई की वह भी सुनो जिस का नाम नज़ाकत अहमद शाह है जिसने कई लोगों की जान बचाई जिस में एक भाजपा नेता अरविंद अग्रवाल भी है उसके परीवार वालो की जान बचाई

लेकिन यह भाजपाई नफ़रत की राजनीति करने से बाज़ नहीं आते हैं अभी भी खुब नफ़रत फैला रहे हैं 



जब पहलगाम में यह हमला हुआ तो आदिल मलीक ने महाराष्ट्र की एक फैमिली को बचाकर अपने घर लेकर गया वहाँ आदिल ने उन्हें खाना खिलाया और सेना के जवान आने तक पूरी सुरक्षा दी, आदिल ने इस मामले में कहा कि

गलती एक ने की, सजा पूरा कश्मीर भुगतेगा हम इसका सपोर्ट नहीं करते ये पूरी इंसानियत का कत्ल है।


संकल्प जो एक पर्यटक है वह कहता है की बचाने वाले भी वही थे जिन्हें आप हिन्दू मुस्लिम में बांट रहे हो 


पहलगाम की ऐसी सेंकड़ों मिसालें हैं की कश्मीरी मुस्लिमो ने अपनी जान पर खेल कर पर्यटकों की जान बचाई पर्यटकों के दुःख तकलीफ में काम आए उन्होंने हमें हर तरहां की सुरक्षा उपलब्ध कराई हर तरहां की सुख सुविधा उपलब्ध कराई कश्मिरीयो ने हमारा हर तरहां के आराम का ख्याल रखा 

लेकिन वही दुसरी तरफ अन्य राज्यों में कश्मिरीयो को सताया जा रहा है उन्हें मारा पिटा जा रहा है जो बहुत ग़लत है 


कश्मीरी बहुत दिलदार ओर महमान नावाज़ कौम है यह बात तो हर पर्यटक कह रहा है उन्होंने परेशान पर्यटकों के लिए अपने घरों ओर मस्जिदों के दरवाज़े खोल दिए हैं 

घोड़ सवारी वाला होटल वाले वहां के टेक्सी ड्राइवर बहुत से लोगो ने तो पर्यटकों से अपने पैसे भी नहीं लिए सभी को फ्री सेवाएं दी 

वहीं दुसरी तरफ एयरलाइंस ने अपने किराए बड़ा दिए 


देश वासियों से बस अंत में यही कहना चाहता हूं क्या देशवासी उन आम कश्मिरीयो के एहसान भुल जाएंगे इस हादसे में उन आम कश्मिरीयो का क्या कासुर है उनकी क्या ग़लती है? 


मैं पहलगाम का शहिद आप से आपील करता हूं की उन आम कश्मिरीयो से नफ़रत ना करना बल्कि उनसे मोहब्बत करना उनके एहसान मानना यह वही कश्मीरी थे जिन्होंने 2000 से ज़्यादा पर्यटकों का ख्याल रखा उनकी हर छोटी-बड़ी ज़रूरत पुरी की उनका हम पर बहुत बड़ा एहसान है इस एहसान को हमेशा याद रखना 


एक ओर अहम बात नफरती चिन्टूओ के या मिडिया के नफ़रत भरे ऐजेंडे में मत फंसना देश नफ़रत से नहीं मोहब्बत से चलता है 

सरकार की नाकामी पर सवाल ज़रूर उठाना 

सुरक्षा में चुक कहां हुई इस पर सवालिया निशान ज़रूर खड़ा करना 


आप का पहलगाम का शहिद भारतीय





Bhartiyon Sai Kai Shahid ki Apeel

#KashmirAgainstAttack 

#Pahalgam #IndianArmy #JammuKashmir #Attack #Pahalgamterroristattack 

#JammuKashmirAttack

#pahalgamattack #TerrorAttack #India #IndianArmy #BJP #RSS

#PMModi #NarendraModi

#GodiMedia #mediaupdate

#Media #NewsUpdate

कोई टिप्पणी नहीं: